वक़्त के उलट

शहर की एक पॉश कॉलोनी में एक आदमी आवाज़ लगा रहा था—“बरतन-कलई करने वाला! बरतन-कलई करने वाला!”

वह आवाज़ लगाता हुआ सारी सड़कों पर घूमता रहा, लेकिन उन शानदार मकानों में से किसी ने भी उस पर ध्यान नहीं दिया। पूरी कॉलोनी में कहीं भी उसे काम नहीं मिला।

क्या यह पक्षपात का मामला था? क्या लोगों ने घमंड या बेइंसाफ़ी सेबरतन-कलई करने वालेको काम नहीं दिया? हो सकता है किबरतन-कलई करने वालाऐसा ही सोचता हो। वह एक अनपढ़ आदमी था। उसके बाप-दादा यही काम करते थे। वह ख़ुद 40 साल से यही काम कर रहा है। इस वजह से उसका दिमाग़बरतन-कलईमें इतना डूब चुका है कि वह इससे बाहर निकलकर नहीं सोच सकता, लेकिन जो शख़्सबरतन-कलईसे बाहर की हक़ीक़त को जानता हो, जो बड़े दायरे में सोच सकता हो, वह आसानी से समझ सकता है कि बरतन-कलई करने वाले को कॉलोनी में काम क्यों नहीं मिला। इसकी सीधी-सादी वजह यह थी कि कलई का काम ताँबे-पीतल के बरतनों पर होता है, जबकि कॉलोनी के सारे मकानों में स्टेनलेस स्टील के बरतन इस्तेमाल हो रहे थे। फिर यहाँ बरतन-कलई करने वाले को काम मिलता भी तो कैसे?

आज की दुनिया में कामयाबी के लिए जिन चीज़ों की जरूरत है, उनमें से एक यह है कि इंसान वक़्त को पहचाने। वह ज़माने की जरूरतों से वाक़िफ़ हो। जो शख़्स वक़्त और ज़माने को न जाने, उसका हाल वही होगा, जो उस आदमी का हुआ। वह स्टेनलेस स्टील इस्तेमाल करने वालों के बीचबरतन-कलई करनेकी आवाज़ लगाता रहेगा और वहाँ कोई भी शख़्स नहीं मिलेगा, जो उसका ग्राहक बन सके। वह अपने ज़माने के उलट दुकानदारी की वजह से नाकाम होगा और फिर दूसरों पर इल्ज़ाम लगाएगा कि उन्होंने जातिभेद और ज़ुल्म की वजह से उसकी दुकान नहीं चलने दी।

क़ाबिलियत के ज़माने में सिफ़ारिश की गुहार लगाना, जवाबदेही की दुनिया में सिर्फ़ जुमलेबाज़ी करना, हक़ीक़त के बाज़ार में ख़्वाबों के दाम पर सौदा करने की कोशिश करनाये सब इसी तरह की ज़माने के उलट हरकतें हैं और ऐसी हर कोशिश का एक ही नतीजा होता है और वह यह कि उनका कोई नतीजा नहीं निकलता।

Maulana Wahiduddin Khan
Share icon

Subscribe

CPS shares spiritual wisdom to connect people to their Creator to learn the art of life management and rationally find answers to questions pertaining to life and its purpose. Subscribe to our newsletters.

Stay informed - subscribe to our newsletter.
The subscriber's email address.

leafDaily Dose of Wisdom

Ask, Learn, Grow

Your spiritual companion