बताए बिना

मैंने एक अंग्रेज़ी किताब में एक दिलचस्प वाक़या पढ़ा। उसके शब्द इस प्रकार थे

जब सर चार्ल्स नेपियर ने 1843 में सिंध फ़तह किया, तो उसने गवर्नर-जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को जीत का पैग़ाम इन शब्दों में भेजा—‘पेकावी’, जिसका लातीनी भाषा में मतलब है—‘मैंने गुनाह किया है

ऊपर से देखने में यह बहुत अजीब पैग़ाम था। फ़ौजी अफ़सर और गवर्नर-जनरल के बीच पहले से ऐसी कोई सहमति नहीं थी, जिससे वह इसका मतलब समझ जाता। इसके बावजूद गवर्नर-जनरल इसे समझ गया। जब उसनेपेकावीका अंग्रेज़ी अनुवाद काग़ज़ पर लिखा, तो वह यह था—“I have sinned!” इसे देखकर वह तुरंत समझ गया कि इसका मतलब यह है—“मैंने सिंध को जीत लिया है।” (चूँकि ‘sinned’ सुनने में ‘Sindh’ जैसा लगता है।)

नाज़ुक और बड़े मामलों को सँभालने के लिए हमेशा ऐसे ही होशियार और दूरदर्शी लोगों की ज़रूरत होती है यानी ऐसे लोग, जो इशारों से ही बात समझ जाएँ। जो न कही हुई बात को कही हुई बात की तरह जान लें। जो उस बात को पढ़ लें, जो लिखी हुई लाइनों में मौजूद नहीं है और कभी हो भी नहीं सकती।

ज़िंदगी की हक़ीक़तों में से एक हक़ीक़त यह है कि हर बात पहले से नहीं बताई जा सकती। बहुत-सी बातों को बताए बिना ही जानना पड़ता है। जिन लोगों के अंदर यह क़ाबिलियत होती है, वही कोई ख़ास काम कर पाते हैं और जो लोग इस क़ाबिलियत से महरूम हों, वे सिर्फ़ नादानियाँ ही करेंगे और फिर शिकायतों का हिसाब-किताब लेकर बैठ जाएँगे।

दुनिया में सबसे ज़्यादा ख़ुशक़िस्मत इंसान वह है, जिसे ऐसे साथी मिल जाएँ, जोचुप्पी की ज़बानसमझते हों, जो बोले बिना सुन लें और लिखे बिना पढ़ लें, जो लिखी हुई लाइनों से आगे बढ़करलाइनों के बीचछुपी हुई बातों को जान लें।

Maulana Wahiduddin Khan
Share icon

Subscribe

CPS shares spiritual wisdom to connect people to their Creator to learn the art of life management and rationally find answers to questions pertaining to life and its purpose. Subscribe to our newsletters.

Stay informed - subscribe to our newsletter.
The subscriber's email address.

leafDaily Dose of Wisdom

Ask, Learn, Grow

Your spiritual companion