सेवा की बरकत
इंसान की सेवा का बदला इंसान का प्यार है। यह नियम किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। जो लोग इंसानों की सेवा करते हैं, उन्हें एक तरफ़ गहरा दिली सुकून मिलता है। साथ ही, दूसरे लोगों के बीच उन्हें ऐसी इज़्ज़त और अपनापन मिलता है कि उनके दुश्मन भी उनके दोस्त बन जाएँ। ख़तरनाक डाकू भी उन्हें देखकर अपने हथियारों का इस्तेमाल छोड़ दें।
Book :
