अनुभवी व्यक्ति
एन लैंडर्स (Ann Landers) ने अपने अनुभव पर एक लेख लिखा है। इसका एक हिस्सा यह है: बुद्धिमानी यह है कि व्यक्ति ग़ुस्से पर काबू पा सके, और मतभेदों को हिंसा और विध्वंस के बिना हल कर सके। अनुभव सहनशीलता का नाम है, इसपर आमादा होना कि तत्काल खुशी को लंबे समय बाद मिलने वाले लाभ के लिए त्याग सकें। अनुभव असल में दृढ़ता है, रुकावटों के बावजूद योजना को पूरा करने के लिए अपनी मेहनत जारी रखना। अनुभव नि:स्वार्थता है, दूसरों की ज़रूरतों में उनकी मदद करना है। अनुभव इस क्षमता का नाम है कि हम असहमति और निराशा का सामना बिना किसी कड़वाहट के कर सकें। अनुभव विनम्रता है। एक परिपक्व व्यक्ति यह कहने में सक्षम होता है कि “मैं गलती पर था”। और जब वह सही साबित होता है, तो वह यह नहीं कहता, “मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया था”। अनुभव का मतलब है विश्वसनीय और ईमानदार होना, अपने वादे को किसी भी हालत में निभाना। पक्वता इस क्षमता का नाम है कि हम उन चीज़ों के साथ शांतिपूर्वक रह सकें जिन्हें हम बदल नहीं सकते।
Maturity is the ability to control anger, and settle differences without violence or destruction. Maturity is patience, the willingness to give up immediate pleasure in favour of the long-term gain. Maturity is perseverance, sweating out a project despite setbacks. Maturity is unselfishness, responding to the needs of others. Maturity is the capacity to face unpleasantness and disappointment without becoming bitter. Maturity is humility. A mature person is able to say, “I was wrong.’’ And when he is proved right, he does not have to say, “I told you so.’’ Maturity means dependability, integrity, Keeping one’s word. Maturity is the ability to live in peace with things we cannot change
परिपक्व व्यक्ति वह है जिसमें वीरता के गुण होते हैं। जो सत्य को स्वीकार करता है। जो प्रतिक्रियाओं से ऊपर उठकर मामला करे। जो अपनी भावनाओं को काबू में रख सके। जिसमें असहमति को धैर्य से सहने की क्षमता हो। जो स्टील की तरह भरोसे वाले चरित्र का मालिक हो।
यही अनुभव मानवता की महानता है। जो व्यक्ति इन गुणों से सम्पन्न होता है, वही परिपक्व है। वही इंसानियत के उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। ऐसे लोग ही जीवन में वास्तविक उपलब्धियाँ हासिल करते हैं। और यही लोग किसी भी समाज को विकास और सफलता की ऊँचाईयों तक ले जाते हैं।
