असमर्थता के बावजूद
“मैंने 1982 में अपनी टांग खो दी थी और तभी से मैं दुनिया के चारों ओर समुद्री यात्रा कर रहा हूं,” यह बात ट्रिस्टन जोन्स (Tristan Jones) ने बैंकॉक में थाईलैंड के विकलांग बच्चों के एक समूह से कही। वे एक नाविक, लेखक और साहसी व्यक्ति हैं। उनका संदेश बिल्कुल स्पष्ट था:
“आप ये इंतज़ार न करें कि दूसरे लोग आपकी मदद करेंगे। आपको आत्मनिर्भर बनने और अपने तरीके से काम करने का हुनर सीखना चाहिए,” दाढ़ी वाले कप्तान ने कहा।
53 वर्षीय जोन्स 1952 से अपने तरीके से असाधारण काम करते आ रहे हैं, जब उन्हें ब्रिटेन की रॉयल नेवी से यह कहकर हटा दिया गया था कि वे शारीरिक रूप से समुद्र के लिए अनुपयुक्त हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य सेवा के दौरान उनके पैर में घाव हो गया था। यह घाव अंततः उनकी विकलांगता का कारण बना और 1982 में उनका बायां पैर घुटने के ऊपर से काट दिया गया।
1953 से जोन्स दुनिया को यह साबित करते आ रहे हैं कि वे शारीरिक रूप से समुद्र के लिए अनुपयुक्त नहीं हैं। पिछले 34 वर्षों में उन्होंने 6,40,000 किलोमीटर की समुद्री यात्रा की है। उन्होंने बीस बार अटलांटिक महासागर पार किया है (जिसमें से नौ बार अकेले) और पृथ्वी के चारों ओर तीन बार समुद्री यात्रा पूरी की है।
“I lost my leg in 1982 and have been sailing around the world ever since,” Tristan Jones – sailor, author, and adventurer – told a group of handicapped Thai children in Bangkok, reports DPA. The message was clear:
“You must not wait for people to help you. You must learn to help yourself and must do things your own way,” the bearded Welsh captain said.
Jones, 53, has been doing extraordinary things his own way since 1952, when he was discharged from Britain’s Royal Navy for being “physically unfit for sea.” He had received a leg wound in active duty during World War II, which eventually led to his invalid status and, in 1982, resulted in the amputation of his left leg, above the knee.
Since 1953, Jones has been proving to the world that he is anything but “physically unfit for sea.” In the past 34 years, he has sailed 640,000 kilometers (all in crafts under 40 feet), made 20 trans-Atlantic ocean crossings (nine single-handed), and circumnavigated the world three times.
(The Times of India, New Delhi, August 18, 1987)
