कायनात की हर चीज़ एक निश्चित नियम के अधीन है और उसी नियम का पालन करते हुए अपनी मंज़िल तक पहुँचती है। यही सिद्धांत मानव जीवन पर भी लागू होता है। मनुष्य की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह जीवन के प्राकृतिक नियमों को समझे और उनके अनुसार अपना मार्ग बनाए। यह पुस्तक बताती है कि दुनिया प्रतिस्पर्धा और योग्यता के सिद्धांत पर आधारित है। संयम, लगन, मेहनत, हौसला, समस्याओं को नज़रअंदाज़ करना और अवसरों का सही उपयोग—यही सफल जीवन के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। इस पुस्तक में इन सभी सिद्धांतों को इतिहास की घटनाओं के ज़रिये समझाया गया है।
