हज में मना की गई चीज़ें
एहराम बाँधने के बाद हाजी पर यह चीज़ें हराम हो जाती हैं:
1. लड़ाई-झगड़ा करना।
2. झूठ बोलना।
3. ग़ीबत और बुराई करना।
4. किसी पर तोहमत लगाना।
5. गाली देना, फ़ह्श बातें करना, वग़ैरह।
नोट: यह चीज़ें हर हाल में हराम हैं मगर हज के दौरान इनकी बुराई (severity) बहुत बढ़ जाती है।
6. ज़मीन में रहने वाले जानवरों का शिकार करना या दूसरों को शिकार के लिए उकसाना।
7. बदन के किसी हिस्से का बाल मुँडाना, नाख़ून और मूँछें वग़ैरह कटवाना।
8. मोज़े पहनना, ऐसे जूते पहनना जिनसे पाँव की बीच की हड्डी छुप जाए।
9. अमामा (पगड़ी) बाँधना या टोपी पहनना।
10. सिले हुए कपड़े पहनना, पेड़ की डाली तोड़ना।
11. ख़ुशबू लगाना, तेल लगाना या सूँघना।
12. बीवी से हमबिस्तर होना या लज्ज़त व मोहब्बत की बातें करना।
